Connect with us

मिर्ज़ापुर

परिवार परामर्श केंद्र में पांच बिछड़े दंपत्तियों को मिलाया गया

Published

on

Loading...
Loading...


मिर्जापुर। पुलिस अधीक्षक “अभिनंदन” के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे प्रोजेक्ट मिलन में महिला परिवार परामर्श केंद्र मिर्जापुर को बड़ी सफलता मिली है। रविवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों से 5 बिछड़े दंपत्तियों को परिवार परामर्श केंद्र में हुई काउंसलिंग के माध्यम से एक साथ रहने के लिए राजी कर लिया गया। यह दंपत्ति विभिन्न कारणों से अलग-अलग रह रहे थे।

परिवार परामर्श केंद्र मीरजापुर में प्रोजेक्ट मिलन काउंसलिंग की समस्त कार्यवाही के दौरान महिला उप निरीक्षक रीता यादव, निरीक्षक शशि तिवारी, महिला मुख्य आरक्षी ममता तिवारी और सावित्री यादव, महिला आरक्षी पिंकी और ओपी सुनीता देवी सहित सदस्यगण कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, डॉ. कृष्णा सिंह और निर्मला पांडेय उपस्थित रहे।

Loading...

इस पहल के माध्यम से दंपत्तियों को उनके वैवाहिक जीवन में पुनः सामंजस्य स्थापित करने में मदद मिल रही है, जिससे उनकी खुशहाल जिंदगी सुनिश्चित हो सके।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page