Connect with us

वायरल

पप्‍पू यादव को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली धमकी

Published

on

Loading...
Loading...

UAE से आया थ्रेट कॉल

पूर्णिया, बिहार।  सांसद पप्पू यादव को हाल ही में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिलने की खबर ने प्रशासन में हलचल मचा दी है। जिला पुलिस और प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सतर्कता बरत रहे हैं। पूर्णिया के पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा ने पुष्टि की है कि इस मामले की जांच की जा रही है।

रविवार रात करीब 12:00 बजे पप्पू यादव को एक फोन आया, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई का आदमी बताया। कॉल करने वाले ने पप्पू यादव को धमकी देते हुए कहा कि वह उनके बड़े भाई के समान हैं और अगर वह लॉरेंस बिश्नोई के मामले में दखल देते हैं तो अंजाम गंभीर होगा। पप्पू यादव को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के किसी नंबर से फोन करके यह धमकी दी गई है।

फोन करने वाले ने आगे कहा कि, मैं पप्पू यादव को स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि तुम औकात में रहकर चुपचाप राजनीति करो, ज्यादा इधर उधर तीन-पांच करके टीआरपी कमाने के चक्कर में मत पड़ो। वरना रेस्ट इन पीस कर देंगे।’

पप्पू यादव ने इस धमकी की सूचना बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डीजीपी आलोक राज और आईजी राकेश राठी को मेल भेजकर दी है और जेड श्रेणी की सुरक्षा की मांग की है।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि 15 दिन पहले पप्पू यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था कि अगर कानून अनुमति दे तो वह लॉरेंस बिश्नोई जैसे गुंडे को 2 घंटे में निपटा देंगे।

13 अक्टूबर को भी पप्पू यादव ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग को दो कौड़ी का गुंडा बताते हुए चेतावनी दी थी कि यदि कानून अनुमति दे, तो वह 24 घंटे में इस गुंडे के पूरे नेटवर्क को समाप्त कर देंगे। उन्होंने अपनी पोस्ट में विवादित शब्दों का भी प्रयोग किया था, जिससे उनकी स्थिति और भी संवेदनशील हो गई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page