वाराणसी
पत्रकारों को बनाया गया अप्रैल फूल
वाराणसी। 1 अप्रैल को माना जाता है कि, लोग एक दूसरे को मूर्ख बनाने में अपना समय व्यतीत करते हैं। किसी न किसी बहाने से किसी को मूर्ख बनाया जाता है। इसीलिए 1 अप्रैल का दिन मशहूर है।
सोमवार को किसी ने पत्रकारों को ही मूर्ख बना दिया। एक व्यक्ति ने पत्रकारों के व्हाट्सएप पर एक मैसेज डाला था जिसमें बताया गया था कि, होटल गेटवे ताज में आज कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस है जिसे जर्मनी की कंपनी ने आयोजित किया है। इस पर यूट्यूब और व्हाट्सएप पर ग्रुप चलाने वाले तमाम पत्रकार वहां पहुंच गए। उन्होंने इसकी तहकीकात नहीं की क्योंकि, मैसेज भेजने वाले का ना तो नाम था, ना ही समय बताया गया था केवल स्थान बताया गया था।
सूत्रों का कहना है कि, 50 से अधिक पत्रकार वहां पहुंच गए थे लेकिन जब उन्हें पता चला कि यहां कोई आयोजन नहीं है। तब उन्हें एहसास हुआ कि उन्हें किसी ने मूर्ख बना दिया है।
