वाराणसी
पत्रकारों के हित के लिए हमेशा रहेंगे आगे : प्रदीप कुमार श्रीवास्तव
निर्भीक और निडरता से करें पत्रकारिता : अरविंद कुमार सिंह
‘हिंदी पत्रकारिता दिवस’ के अवसर पर ‘उपज’ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने व्यक्त किया अपने विचार
वाराणसी। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन आफ जर्नलिस्ट्स ‘उपज’ वाराणसी इकाई द्वारा 30 मई को हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर शिवपुरी स्थित कार्यालय में आयोजित संगोष्ठी में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने हिंदी की उपयोगिता एवं समाज निर्माण में हिंदी की सार्थकता के विषय में अपने-अपने उत्कृष्ट विचार सभी के सामने रखें।

इस मौके पर संस्था के जिला उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि, पत्रकारिता आज कठिन दौर में गुजर रहा है, लेकिन हम सभी पत्रकारों को अपने अंदर भय नहीं आने देना है, निर्भीक एवं निडरता से पत्रकारिता करते रहना है। मौके पर बोलते हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वाराणसी जिला इकाई के अध्यक्ष विनोद बागी ने कहा कि, समाज के निर्माण में एक पत्रकार की भूमिका बहुत ही अहम होती है। इसलिए हमें जो भी लिखना हो बहुत सोच समझकर तथा तथ्यों के आधार पर लिखना चाहिए।

वाराणसी इकाई के महामंत्री प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने सभी उपस्थित पत्रकार बंधुओ को हिंदी पत्रकारिता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि, पत्रकारों के समस्याओं से रूबरू होकर ‘उपज’ संस्था सदैव उनके हित के लिए संघर्ष करते आई है और आगे भी हम किसी भी पत्रकार साथी के ऊपर किसी भी प्रकार के अत्याचार को सहन नहीं करेंगे। उन्होंने उपस्थित सदस्यों से संस्था के हित में एकजुट होकर कार्य करने का आग्रह किया।

इस कार्यक्रम का संचालन मोनेश श्रीवास्तव ने किया। संगोष्ठी के दौरान मौके पर जिलाध्यक्ष विनोद बागी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ अरविंद कुमार सिंह, महामंत्री प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, जिला मंत्री मोनेश श्रीवास्तव, कार्यकारिणी सदस्य महावीर प्रसाद श्रीवास्तव, संतोष कुमार, पंकज श्रीवास्तव, संतोष कुमार श्रीवास्तव, ललित मोहन तिवारी, कोषाध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव, राजेश कुमार विश्वकर्मा, रवि प्रकाश सिंह, विवेक कुमार मिश्रा, रविंद्र गुप्ता, संतोष कुमार सिंह, जिला मंत्री सुमित कुमार, रोहित सेठ, आदि दर्जनों की संख्या में सदस्यगण मौके पर उपस्थित थे।
