Connect with us

वाराणसी

पत्नी-प्रेमी के रिश्ते से भड़का विवाद, पति पर जानलेवा हमला; मोहल्ले वालों ने दो को पकड़ा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के चितईपुर थाना क्षेत्र के केदार के पुरा मोहल्ले में प्रेम संबंध के विवाद को लेकर एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। मूल रूप से चंदापुर, राजातालाब निवासी संतोष कुमार पटेल वर्तमान में केदार के पुरा मोहल्ले में अपनी पत्नी संध्या और छोटे भाई के साथ रहते हैं। संतोष का आरोप है कि उनकी पत्नी संध्या पटेल खेवसीपुर, राजातालाब निवासी सूरज पटेल से प्रेम करती है और उससे लगातार मोबाइल पर बातचीत करती थी।

संतोष के अनुसार देर रात संध्या ने अपने प्रेमी सूरज पटेल को उन्हें जान से मारने के इरादे से बुलाया। आरोप है कि सूरज अपने पांच साथियों के साथ असलहा और रॉड लेकर घर पहुंचा और उन पर हमला कर दिया। घटना के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और उनकी मदद से सूरज तथा उसके एक साथी को पकड़ लिया गया। बाद में दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

Loading...

पीड़ित संतोष का कहना है कि प्रेमी को बुलाने के बाद उनकी पत्नी संध्या ने अपने मोबाइल का सिम कार्ड तोड़कर फेंक दिया। वहीं संतोष के छोटे भाई ओमप्रकाश ने आरोप लगाया कि सूरज ने घर पहुंचते ही रिवॉल्वर से फायरिंग भी की थी।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक चितईपुर राकेश गौतम ने बताया कि प्रेम संबंध के विवाद में आरोपित अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे थे, जिसके बाद हंगामा हुआ। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page