Connect with us

वाराणसी

पत्नी पर सहकर्मी शिक्षक से नजदीकी बढ़ाने का आरोप, पीड़ित पति पहुंचा थाने

Published

on

Loading...
Loading...

स्कूल पहुंचकर खुला मामला

लोहता (वाराणसी)। काशी विद्यापीठ ब्लॉक के अंतर्गत बेसिक शिक्षा विभाग के एक प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक और शिक्षिका के बीच प्रेम संबंध का मामला सामने आया है। इस संबंध को लेकर बीते दो दिनों से पंचायत चल रही थी, लेकिन तीसरे दिन शिक्षिका के पति ने लोहता थाने पहुंचकर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई।

पीड़ित पति ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी उसी विद्यालय में कार्यरत एक शिक्षक के साथ पिछले दो महीनों से पति को छोड़कर किराये के कमरे में रह रही है। उन्होंने बताया कि पत्नी और संबंधित शिक्षक एक ही स्कूल में तैनात हैं। कई महीनों से पत्नी के व्यवहार में बदलाव आ गया था और वह देर रात तक व्हाट्सएप चैट में व्यस्त रहती थी। इस पर पूछने पर वह स्कूल के कार्य से जुड़ी बातचीत होने की बात कहती थी।

कुछ समय बाद शिक्षिका ने शहर में ही अलग कमरा लेकर रहना शुरू कर दिया। व्यवहार से शंका होने पर जब पति स्कूल पहुंचे तो वहां शिक्षक से पत्नी के प्रेम संबंध की जानकारी हुई। स्कूल में कार्यरत सहायक अध्यापकों और अध्यापिकाओं ने भी दबी जुबान से बताया कि दोनों के संबंधों को लेकर कर्मचारी परेशान हैं। आरोप है कि शिक्षिका और उसका प्रेमी शिक्षक एक-दूसरे को छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं।

पीड़ित पति ने मामले से जुड़े साक्ष्य पुलिस को सौंप दिए हैं। थानाध्यक्ष राजबहादुर मौर्य ने बताया कि प्रकरण को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों से बातचीत की जा रही है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page