Connect with us

पूर्वांचल

पत्नी ने ससुराल जाने से किया इन्कार, पति ने उठाया अजीबो-गरीब कदम

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के भोगवार में गुरुवार को पत्नी से विवाद के बाद पति ने गले में पड़े मंगलसूत्र को नोंच लिया और उसे निगल गया। दामाद के इस अजीबो-गरीब हरकत के चलते ससुराल जन के सभी लोग हतप्रभ हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मंगलसूत्र निगले व्यक्ति को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है।

Loading...

जानकारी के अनुसार, मिर्जापुर जिले के पड़ी निवासी अनिल कुमार मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के भोगवार गांव स्थित अपने ससुराल में विवाह समारोह में आया था। यहां पत्नी मंजू देवी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ तो अनिल ने उसे वापस घर चलने को कहा। मंजू ने इन्कार किया तो अनिल ने पत्नी के गले में पड़े मंगलसूत्र को नोंचकर निगल गया। पत्नी ने घटना की सूचना 112 नंबर पर दी। मंजू ने पति के खिलाफ मारपीट करने की तहरीर मुगलसराय कोतवाली में दी है। कोतवाली प्रभारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि, मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page