Connect with us

अपराध

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की थी पति की हत्या

Published

on

Loading...
Loading...

पड़ोसी पर लगाया था हत्या का आरोप

सोनभद्र। जिले के पिपरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता। पुलिस ने 26 मार्च की रात हुए हत्या का खुलासा किया। हत्या में शमिल मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल गमछे को बरामद किया है। मामले का खुलासा सीओ अमित कुमार ने किया।

मामले का खुलासा करते हुए सीओ पिपरी अमित कुमार ने बताया कि, 26 मार्च को पिपरी थाना क्षेत्र के तुर्रा स्थित वार्ड नंबर एक निवासी वीरेंद्र गोस्वामी पुत्र स्व0 विश्वनाथ गोस्वामी उम्र लगभग 35 वर्ष की हत्या देर रात गला दबाकर कर दिया गया था। जिसके बाद मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम व पिपरी पुलिस ने मृतक के परिजनों से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया था।

वहीं जांच के दौरान पता चला की विरेंद्र की हत्या उसी की पत्नी अनिता देवी अपने प्रेमी सुजीत उर्फ सत्या निवासी दुगौली थाना हनुमना जिला रीवा मध्यप्रदेश के साथ देर रात सोते समय मृतक के गमछे से गला दबाकर कर दिया था और इस घटना का आरोप पड़ोसी पर लगा दिया। दोनो आरोपियों के खिलाफ़ हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page