Connect with us

अपराध

पत्नी ने की पति की हत्या: शराब के नशे में झगड़ा करने पर ग्राइंडर से रेत दिया गला

Published

on

Loading...
Loading...

भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। शराब के नशे में लगातार झगड़ा करने से परेशान पत्नी ने बेहोशी की हालत में अपने पति की हत्या कर दी। घटना 3 अक्तूबर की है, जब आरोपी पत्नी सोनम ने ग्राइंडर मशीन से पति बाबू विश्वकर्मा का गला काटकर मौत के घाट उतार दिया।

हत्या के बाद उसने फर्श पर फैले खून को साफ किया, पति के शव को घर में बंद कर ताला लगाया और बच्चों को लेकर जयपुर भाग गई।14 अक्तूबर को पड़ोसियों ने घर से दुर्गंध आने की सूचना पुलिस को दी। जब पुलिस ने ताला तोड़ा, तो 40 वर्षीय बाबू विश्वकर्मा का सड़ा-गला शव मिला।

Loading...

मृतक हमीरपुर के पहाड़ी गांव का निवासी था और वह अपनी पत्नी सोनम और दो बच्चों के साथ किराए के मकान में भरुआ सुमेरपुर क्षेत्र में रहता था।

सोनम ने पुलिस पूछताछ में बताया कि 3 अक्तूबर को बाबू सुबह से ही शराब के नशे में था और शाम तक झगड़ा करता रहा। जब उसने उस पर कुल्हाड़ी से हमला किया और आग लगाने की कोशिश की, तो वह बेहोश होकर गिर पड़ा। उसी बेहोशी की हालत में सोनम ने ग्राइंडर मशीन से उसका गला रेत दिया। घटना के बाद पुलिस ने सोनम को जयपुर से गिरफ्तार कर लिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page