Connect with us

अपराध

पत्नी को चाकू घोंपकर पति ने उतारा मौत के घाट

Published

on

Loading...
Loading...

बिजनौर में एक पति ने ससुराल में पहुंचकर अपनी पत्नी पर चाकू से कई बार वार करके उसकी हत्या कर दी। अचानक हुई इस घटना से किसी को कुछ समझने का मौका नहीं मिला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जानकारी के अनुसार, मंडावर थाना क्षेत्र के इनामपुरा निवासी गौरव और गांव अगरी निवासी दिव्यांशी की शादी दो साल पहले हुई थी।

हाल ही में दिव्यांशी अपने मायके में रह रही थी। बुधवार की रात गौरव शराब के नशे में धुत होकर अपने ससुराल पहुंचा। इसके बाद उसकी दिव्यांशी से बहस हो गई। विवाद बढ़ने पर गौरव ने जेब से चाकू निकालकर दिव्यांशी के सीने पर वार किया, जिसके बाद उसने ताबड़तोड़ कई वार किए।

Loading...

इस हमले के कारण दिव्यांशी की मौके पर ही मौत हो गई।सूत्रों के अनुसार, गौरव पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह हाल ही में जेल से छूटकर आया था। इस दर्दनाक घटना ने सभी को चौंका दिया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page