Connect with us

गोरखपुर

पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

फावड़ा और चापड़ बरामद

गोरखपुर। जनपद में अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खजनी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी खजनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक खजनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार थाना खजनी में दर्ज मु0अ0सं0 64/26 धारा 103(1) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त अशोक निषाद को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त एक अदद फावड़ा और एक अदद चापड़ भी बरामद किया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि 4 मार्च 2026 को पारिवारिक विवाद के चलते अभियुक्त ने अपनी पत्नी, जो वादी की पुत्री थी, पर फावड़े से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना खजनी में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अशोक निषाद पुत्र तुफानी निषाद निवासी धाधुपार थाना खजनी जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। उसकी गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक जयन्त कुमार सिंह, उपनिरीक्षक रामदयाल यादव, महिला उपनिरीक्षक प्रीति यादव, हेड कांस्टेबल अनिल चौधरी, कांस्टेबल जितेन्द्र यादव, कांस्टेबल मनीष कुमार तथा महिला कांस्टेबल मनीषा वर्मा थाना खजनी की पुलिस टीम शामिल रही।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page