Connect with us

अपराध

पत्नी की हत्या कर फंदे पर लटका पति:युवक की जान बचाकर पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Published

on

लखनऊ में मंगलवार को एक युवक ने अपनी पत्नी की लोहे का रॉड मारकर हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस को फोन करके बोला कि मैं भी मरने जा रहा हूं। सूचना मिलते ही पुलिस युवक के घर पहुंच गई, जहां वो फंदे से लटका मिला। पुलिस ने उसे निचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया। लोकबंधु अस्पताल में जांच में युवक कोविड पॉजिटिव निकला।

आलमबाग के बड़ा बरहा निवासी सुशील की साल 2009 में खदरा कि रहने वाली राधिका उर्फ मीरा से शादी हुई थी। इंस्पेक्टर आलमबाग अनिल कुमार सिंह के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब आठ बजे सुशील ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है और खुद भी अब फांसी लगाकर जान देने जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस आनन-फानन मौके पर पहुंची।

पुलिस उसके घर पहुंची तो सुशील फंदे पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने उसको फंदे से उसे नीचे उतारा और हालत बिगड़ती देख सुशील को लोकबंधु अस्पताल भेजा, जहां जांच में वो कोविड पॉजिटिव पाया गया। सुशील का लोकबंधु में इलाज चल रहा है। कमरे में खून से लथपथ पड़े राधिका के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृत पड़ी महिला के पास ही एक लोहे का रॉड पड़ा था। इंस्पेक्टर ने बताया कि राधिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उसके मायके पक्ष के लोगों को सूचना दे दी गई है। राधिका की कोई संतान नहीं थी। शादी के बाद से ही दोनों में अकसर झगड़ा होता रहता था।

छह साल पहले दोने के बीच कोर्ट में हुआ था समझौता

Advertisement

इंस्पेक्टर ने बताया कि सुशील और राधिका में अकसर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। उनके बीच कई साल तक मुकदमा भी चला। छह साल पहले ही न्यायालय में दोनों का समझौता हुआ था। उसके बाद से दोनों साथ में रह रहे थे। लेकिन थोड़े दिनों बाद फिर दोनों में अनबन होनी शुरू हो गई।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa