Connect with us

अपराध

पत्नी का गर्भपात कराने वाला दहेज लोभी पति गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जीवनसाथी का मतलब होता है सुख-दुख का साथी। लेकिन जिले के चोलापुर क्षेत्र के रहने वाले प्रहलाद गुप्ता ने अपनी पत्नी का गर्भपात कराकर पवित्र रिश्ते को ही कलंकित कर दिया। आरोपी ने अपने पत्नी पर दबाव बना कर गर्भपात करा दिया और जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसे अस्पताल में ही छोड़कर भाग गया।

इस मामले का संज्ञान लेते हुए वाराणसी की चोलापुर पुलिस ने आरोपी प्रहलाद गुप्ता को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि इस मामले में पत्नी ने प्रहलाद के खिलाफ चोलापुर थाने में आईपीसी की धारा 498 ए, 323, 504, 506, 509 आईटी एक्ट 67 व जबरन गर्भपात की धारा 313 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।

जानकारी के अनुसार, प्रहलाद गुप्ता की मोहांव चौराहे पर आटो स्पेयर पार्ट की दुकान है। उसका विवाह 2 साल पहले ममता गुप्ता से हुआ था। विवाह के बाद कुछ दिनों तक तो मामला ठीक-ठाक रहा लेकिन किसी बात पर दोनों परिवारों में कटुता बढ़ने लगी। मायके वालों ने आरोप लगाया कि, शादी के बाद से ही प्रहलाद ने ममता के पिता और भाई से दहेज के नाम पर कई बार रुपए लिया और लालच बढ़ने के बाद समय-समय पर और रुपए की मांग करने लगा। इस दौरान जब प्रहलाद गुप्ता की पत्नी ममता गर्भवती हुई तो उसने अपनी पत्नी ममता पर दबाव बनाकर और जान से मारने की धमकी देकर उसका गर्भपात करा दिया। गर्भपात से जब ममता की हालत बिगड़ी तो उसका पति उसे अस्पताल में ही छोड़कर भाग निकला।

इस घटना के बाद जब ममता ने अपने पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराते हुए थाने से बाहर निकली तब उसके भाई और पिता को प्रहलाद गुप्ता ने रास्ते में ही रोक कर मार-पीट करते हुए घायल कर दिया। इसके बाद ही पुलिस प्रहलाद की तलाश कर रही थी। गुरुवार को मुखबिर की‌ सटीक सूचना के आधार पर चोलापुर पुलिस टीम ने आरोपी प्रहलाद को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक का कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार सिंह, कास्टेबल अमित कुमार सिंह, आदित्य कुमार, महिला कांस्टेबल वैशाली यादव शामिल रहें।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page