वाराणसी
पड़ोसियों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, मामला दर्ज
Loading...
Loading...
वाराणसी के राजातालाब थाना क्षेत्र के जोगापुर गांव में पड़ोसियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित संतोष पटेल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। संतोष पटेल ने बताया कि, बीती रात उनके पड़ोसी अवधेश पटेल और कतानू पटेल ने उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें पीटा। इस दौरान उनके मुंह पर चोट लगी और खून निकलने लगा। आरोपियों ने लाठी-डंडों का भी इस्तेमाल किया।
Loading...
संतोष किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। भागते समय आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक अशोक कुमार तिवारी के निर्देश पर मामला दर्ज किया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Continue Reading
