Connect with us

वाराणसी

पं.कमलापति त्रिपाठी की जयन्ती का समारोह

Published

on

Loading...
Loading...

 वाराणसी| पं.कमलापति त्रिपाठी की जयन्ती का समारोह, काशी में अपनी आधी सदी की परम्परा के क्रम में, इस वर्ष उनके औरंगाबाद आवासीय परिसर में आगामी 03 सितम्बर को  आयोजित होगा। पं.कमलापति त्रिपाठी फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस समारोह में स्थापित परम्परा के अनुरूप पत्रकारिता क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिये तीन पत्रकारों को पं.कमलापति त्रिपाठी पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित भी किया जायेगा।

Loading...

    पं.कमलापति त्रिपाठी फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजेशपति त्रिपाठी ने आज औरंगाबाद में एक पत्रकार वार्ताके बीच समारोह आयोजन की जानकारी देते हुये बताया कि कोविड महामारी के कारण विगत दो वर्षा से पं. कमलापति त्रिपाठी जयन्ती समारोह का आयोजन आनलाइन वर्चुअल मोड पर हो रहा था। इस वर्ष वह आयोजन औरंगाबाद में  उपस्थित समागम एवं देश के विभिन्न क्षेत्रों से वर्चुअल भागीदारी के सम्मिलित स्वरूप में नियोजित है। तीन सितम्बर को  पूर्वाह्न 11बजे आयोजित इस परम्परागत भव्य जयन्ती समारोह के मुख्य अतिथि बीएचयू  आईआईटी के सुप्रतिष्ठ आचार्य एवं संकट मोचन मंदिर के महंथ प्रो. वीरभद्र मिश्र होगें और अध्यक्षता दक्षिण भारत हिन्दी प्रचार सभा विश्वविद्यालय एवं नेहरू ग्राम भारती विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति तथा वरिष्ठ पत्रकार प्रो.राम मोहन पाठक करेंगे। मुख्य वक्ता प्रो.सतीश कुमार राय होंगे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page