Connect with us

वाराणसी

पंडित बिरजू महाराज का निधन भारतीय नृत्य कला में अपूरणीय क्षति वह स्वम् में नटराज थे – अजय राय

Published

on

पंडित बिरजू महाराज के निधन पर कांग्रेस ने शोक प्रकट किया।

वरिष्ट कांग्रेस नेता,पूर्व मंत्री उ0प्र0 सरकार अजय राय ने कहा की पंडित बिरजू महाराज का निधन भारतीय नृत्य कला में अपूरणीय क्षति वह स्वम् में नटराज थे। वह जहां खड़े हो जाते हैं वहां स्वयं नटराज खड़े हो जाते थे।उन्होंने भारतीय नृत्य कला को एक नया आयाम दिया व विश्व भर में भारतीय कला नृत्य को स्थापित किये।बढ़ती उम्र में भी महाराज विविध भावों और हाथों की अनूठी मुद्राओं में प्रस्तुतियों करते थे।उनकी यही कला सदैव जीवंत रहेगी।उनका जाना भारतीय नृत्य कला क्षेत्र की अपूरणीय क्षति है काशी घराना से उनका लगाव था उनका जाना सम्पूर्ण संगीत प्रेमियी,हम बनारसियों के लिए क्षति है।शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति!

महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा की स्वम् में सरस्वती जी के जीवंत साधक थे पंडित बिरजू महाराज जी।उन्होंने नृत्य कला में अमित छाप छोड़ी है जो आजीवन काल तक जीवित रहेगा।वह स्वम् में संगीत के पर्यायवाची थे उनका काशी के काफी लगाव व जुड़ाव रहा है उनका जाना अपूरणीय क्षति है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa