Connect with us

खेल

पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास, मेजबान टीम को हराकर दर्ज की शानदार जीत

Published

on

Loading...
Loading...

कोलकाता के ईडन गार्डेन्स में खेले गए मुकाबले में कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 261 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने 18.4 ओवर में लक्ष्य का पीछा कर लिया और मैच में शानदार जीत रिकॉर्ड की।

पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइटराइडर्स ने सुनील नरेन और फिल साल्ट के बीच पहले विकेट के लिए तेजतर्रार साझेदारी की बदौलत छह विकेट पर 261 रन बनाए थे। शानदार फॉर्म में चल रहे नरेन ने 32 गेंद में 71 रन की पारी के दौरान नौ चौके और चार छक्के लगाए। साल्ट भी आक्रामक खेल दिखाते हुए 37 गेंद में छह चौकों और छह छक्कों की मदद से 75 रन की पारी खेली। श्रेयस अय्यर ने 10 गेंद में 28 रन (एक चौका, तीन छक्के) बनाकर टीम को 260 रन तक पहुंचाने में मदद की। आंद्रे रसेल ने 12 गेंद में 24 रन बनाए। वेंकटेश अय्यर ने पारी की अंतिम गेंद पर रन आउट होने से पहले 23 गेंद में 39 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल थे।

पंजाब किंग्स की तरफ से प्रभसिमरन सिंह ने 20 गेंद में 54 रन की पारी खेल पंजाब को तूफानी शुरुआत दिलाई। इसके बाद जॉनी बेयरस्टो ने 48 गेंद में 108 रन और शशांक सिंह ने 28 गेंद में 68 रन की नाबाद पारी खेल पंजाब को जीत दिलाई। इस मैच में 42 छक्के लगे, जो कि आईपीएल इतिहास के किसी मैच में सबसे ज्यादा हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page