Connect with us

गोरखपुर

पंकज चौधरी के स्वागत को ऐतिहासिक बनाने में जुटा भाजपा महानगर, 5 जनवरी को भव्य अभिनंदन

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का महानगर गोरखपुर में प्रथम आगमन पर ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत-अभिनंदन होगा। 5 जनवरी को नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के प्रथम आगमन को ऐतिहासिक बनाने को लेकर योजना-रचना बनी। आज भारतीय जनता पार्टी महानगर के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम आगमन को लेकर भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत-अभिनंदन की तैयारी बैठक बेनीगंज स्थित महानगर कार्यालय, भाजपा गोरखपुर में आयोजित की।

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के 05 जनवरी को गोरखपुर क्षेत्र में प्रथम आगमन पर स्वागत हेतु महानगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं पार्षदगण, मोर्चा महानगर अध्यक्षगण की तैयारी बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री एवं विधान परिषद सदस्य गोविंद नारायण शुक्ला उपस्थित रहे एवं मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, विधायक विपिन सिंह, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा चिरंजीवी चौरसिया, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्वजिताशु सिंह ‘आशू’ उपस्थित रहे।

गोरखपुर प्रथम आगमन के सुअवसर पर महानगर के विभिन्न स्थानों पर होने वाले स्वागत कार्यक्रम की तैयारी बैठक संपन्न हुई। महानगर कार्यकर्ता 5 जनवरी को महानगर की सीमा पर प्रवेश करते ही पंकज चौधरी का ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत-अभिनंदन करेंगे।


इन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई
एयरपोर्ट गोरखपुर – रणविजय सिंह मुन्ना, नंदा नगर – उपेन्द्र सिंह नन्हे, गौतम गुरुंग चौराहा – रणंजय सिंह जुगनू ( माल्यार्पण), गुरुद्वारा मोहद्दीपुर- रमेश प्रताप गुप्ता व जगनैन सिंह नीतू, मोहद्दीपुर चौराहा- मनोज अग्रहरी व मनोज निषाद, विश्वविद्यालय चौराहा- शिशिर वर्मा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय (पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की मूर्ति पर) माल्यार्पण – इन्द्र मणि उपाध्याय व सत्यार्थ मिश्रा, छात्र संघ चौराहा- देवेन्द्र गौड़, नौकाबिहार- अरविंद निषाद-, चिड़ियाघर -उदयभान निषाद, सिकटौर चौराहा- राजेश निषाद व रामलवट निषाद, भगत चौराहा- मुकेश चौधरी, अमर उजाला तिराहा- धर्मेंद्र सिंह, पैडलेगंज चौराहा – महाराणा प्रताप के प्रतिमा पर माल्यार्पण रेलवे स्टेशन-अजय राय , यातायात चौराहा- प्रशांत विश्वकर्मा, धर्मशाला बाजार- छटटी लाल, विश्वकर्मा मंदिर- दयानंद शर्मा, तरंग क्रॉसिंग-पियूष अग्रवाल, सिंधी कॉलोनी- राधेश्याम रावत, गोरखनाथ मंदिर- पवन त्रिपाठी, 10 नंबर बोरिंग- धर्मदेव चौहान, रेगलिया रिजॉर्ट मोड- अजय ओझा, मानसरोवर-अमित कुमार श्रीवास्तव व राजन पांडेय, सूरजकुंडओवर ब्रिज- मोहन सिंह, तिवारीपुर- अभिषेक शर्मा, सूरजकुंड चौराहा- सरवन पटेल, इलाही बाग- राजेन्द्र कुशवाहा, हार्वर्ड बंधा हनुमानगढ़ पेट्रोल पंप- रूपेश गुप्ता व विनोद अग्रहरी, लालडिग्गी- विशाल गुप्ता, गीता प्रेस- अवधेश अग्रहरी, घोष कंपनी चौराहा, सदर अस्पताल, शास्त्री चौराहा, कचहरी चौराहा, बलदेव प्लाजा, गणेश चौराहा, काली मंदिर, असुरन चौराहा, एच एन सिंह चौराहा, राप्ती नगर चौराहा, खजांची चौराहा, मुगलहा पेट्रोल पंप, मेडिकल कॉलेज केंद्रीय राज्य मंत्री के आवास पर, झुगिया मोड,बाघगाडा, महावीर छपरा सहित महानगर में 51 स्थानों पर भव्य स्वागत अभिनंदन किया जाएगा।

Advertisement

विभिन्न स्थानों पर ऐतिहासिक स्वागत कार्यक्रम की बेनीगंज कार्यालय पर तैयारी बैठक में योजना रचना पर विस्तार पूर्वक भव्य ऐतिहासिक स्वागत अभिनन्दन कार्यक्रम हेतु तैयारी बैठक हुई।

बैठक में स्वागत व अभिनंदन अभूतपूर्व हों इस निमित्त  महानगर के अंतर्गत  अलग-अलग  लगभग 51 स्थानों का चयन किया गया। महानगर की सीमा पर प्रवेश करते ही नवनियुक्त अध्यक्ष पंकज चौधरी का अलग-अलग स्थानों पर भव्य स्वागत अभिनंदन करेंगे। भाजपा परिवार के लिए बेहद ही सुखद पल है ।

तैयारी बैठक का संचालन महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा व अध्यक्षता व आभार व्यक्त महानगर संयोजक राजेश गुप्ता ने किया। स्वागत की तैयारी बैठक में मुख्य रूप से महानगर महामंत्री अच्युतानंद शाही,इन्द्र मणि उपाध्याय,ओम प्रकाश शर्मा, वीरेंद्र पांडेय, शशिकांत सिंह, बृजेश मणि मिश्रा, रमेश प्रताप गुप्ता, दयानंद शर्मा, जितेन्द्र चौधरी जीतू, पदमा गुप्ता, मनोज अग्रहरी, गौरव तिवारी, अमित कुमार श्रीवास्तव, शिशिर वर्मा, प्रदीप सिंह, मुकेश चौधरी, विकास शर्मा, विशाल गुप्ता, प्रशांत विश्वकर्मा, प्राण तिवारी, सत्यार्थ मिश्रा, कृष्ण कुमार, श्वेता श्रीवास्तव, रमेश चंद्र गुप्ता, अजमेर आलम, सुरेन्द्र चौबे, शिवम पाण्डेय, सिद्धांतों घोष, पार्षद रिषी मोहन वर्मा, रणंजय सिंह जुगनू, अभिषेक शर्मा, शिवेंद्र मिश्रा, मोहन सिंह, पियूष अग्रवाल, देवेंद्र गोंड,समद गुफरान साजू, रविन्द्र सिंह, मनोज निषाद,महानगर पदाधिकारी,वरिष्ठ पदाधिकारी व मण्डल अध्यक्षगण व पार्षदगण सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे ।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page