पूर्वांचल
नौगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 85 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

चंदौली जिले के थाना नौगढ़ की पुलिस ने एक कार्रवाई में 85.220 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। इस मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। डिप्टी एसपी नौगढ़ श्री कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि, गिरफ्तार अभियुक्तों में एक नागेन्द्र कुमार (32 वर्ष) हाथरस जिले के ग्राम नगलारुंध का निवासी है और दूसरा श्रवण कुमार (19 वर्ष) बिहार के कैमूर जिले के ग्राम डुमरकोन का रहने वाला है।
पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे बिहार के भभुआ जिले से कम दाम में गांजा खरीदते हैं और उसे मथुरा और हाथरस में बेचने के लिए लाते हैं, जिससे उन्हें आर्थिक लाभ होता है। इस संबंध में थाना नौगढ़ पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष कृपेन्द्र प्रताप सिंह, उप निरीक्षक मनोज कुमार तिवारी, उप निरीक्षक अभय कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल अमित कुमार यादव, कांस्टेबल शुभम पाण्डेय, कांस्टेबल संदीप यादव, कांस्टेबल विशाल यादव, कांस्टेबल गुफरान शामिल रहे।