गोरखपुर
नौकरी दिलाने के नाम पर 86 हजार की ठगी
पीड़ित ने आरोपित के खिलाफ मुख्यमंत्री पोर्टल पर की शिकायत
गोरखपुर। जिले के हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के एक पीड़ित को नौकरी दिलाने के नाम पर 86,000 हजार रुपए की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा कर न्याय की गुहार लगाई है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कटाई टिकर निवासी राकेश कुमार पुत्र राजेन्द्र प्रसाद ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 30 जनवरी 2026 को मेरे परिचित ज्योति पासवान पत्नी शरद पासवान निवासी दरघाट ने मेरी पत्नी वंदना मौर्या को सदर अस्पताल में नौकरी दिलाने के नाम पर मोबाइल फोन से अविनाश कुमार से परिचय कराया गया तो अविनाश कुमार ने नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लाख रुपए की मांग की गई।
उसके झांसे में आकर मैंने निम्न तिथियों में 46,000 हजार रुपए फोन पे के जरिए ट्रांसफर कर दिया और इसके अतिरिक्त ज्योति पासवान को 40,000 हजार रुपए नकद राशि भी दी गई। पैसा लेने के बाद अविनाश कुमार ने मुझे फर्जी ज्वाइनिंग लेटर दिया गया, जब उक्त ज्वाइनिंग लेटर लेकर सदर अस्पताल गए जहां जांच में ज्वाइनिंग लेटर फर्जी निकला तो मैंने अविनाश कुमार से नौकरी दिलाने के लिए दिये गए रुपए की मांग की तो उसने मुझे जान-माल की धमकी दे रहा है।
