वाराणसी
निर्माणाधीन बिल्डिंग में फांसी के फंदे पर लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
मुंबई से वाराणसी घूमने आए एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में गंगा किनारे रामघाट के पास एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में फांसी लगाकर जान दे दी। कोतवाली थाना में आने वाले रामघाट कर बन रहे बिल्डिंग पर शव लटकता देखकर पूरे इलाके में सनसनी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आसपास के लोगों ने बताया कि, मृतक युवक मुंबई का रहने वाला है। कुछ दिन पहले काशी घूमने आया था। युवक ने सुबह गंगा स्नान किया। इसके बाद पास में स्थित निर्माणाधीन मकान के सेंटरिंग पाइप के सहारे फांसी लगा लिया। पिछले कई दिनों से युवक पास में ही गंगा किनारे घाट पर एक गेस्ट हाउस में रहता था। फांसी क्यों और किन वजहों से लगाया ? अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।
सुसाइड के बाद पुलिस ने उसके जेब से मोबाइल बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, मृत युवक की पहचान नवी मुंबई के रहने वाले ओमल अनंत पांडेय (30) के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव को मंडलीय अस्पताल के मोर्चरी में भेज दिया है। फिलहाल, कोतवाली थाने की पुलिस द्वारा उसके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। सुसाइड की वजह का पता नहीं चल सका है।
