सोनभद्र
निर्मला शर्मा बनीं सोनभद्र मुख्यालय पर पहली महिला नोटरी अधिवक्ता

सोनभद्र। जिला मुख्यालय स्थित रॉबर्ट्सगंज तहसील में निर्मला शर्मा को पहली महिला नोटरी अधिवक्ता के रूप में नियुक्त किया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर महिला अधिवक्ताओं में खुशी की लहर है और सभी ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
भारत सरकार द्वारा 17 अप्रैल 2025 को व्यवसाय प्रमाण पत्र जारी किया गया। उप विधिक सलाहकार, विधि एवं न्याय मंत्रालय, विधि कार्य विभाग, नई दिल्ली द्वारा जय प्रकाश दुबे के डिजिटल हस्ताक्षर से जारी नियुक्ति पत्र में बताया गया कि निर्मला शर्मा, निवासी बिचपई, थाना व तहसील रॉबर्ट्सगंज, जिला सोनभद्र, को नोटरी अधिनियम 1952 के तहत नोटरी अधिवक्ता के रूप में नियुक्त किया गया है। उन्हें पूरे सोनभद्र जिले में अगले पांच वर्षों के लिए नोटरी कार्य करने का अधिकार प्राप्त हुआ है।
निर्मला शर्मा की इस नियुक्ति पर महिला अधिवक्ताओं ने गहरा हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाइयाँ दी हैं। बधाई देने वालों में पूनम सिंह, बिंदु यादव, पुष्पा तिग्गा, सुशीला वर्मा, गीता गौर, श्वेता भारद्वाज, सुमन, लता सिंह, शीला सिंह, दीपांजलि, पार्वती, प्रिया पांडेय, समृद्धि, सरिता सिंह, निर्भया, गरिमा, आसमा, कंचन, कंचन सिन्हा, नेहा यादव, आरती पांडेय, प्रीति पटेल, सना, शाहिना, आभा समेत कई महिला अधिवक्ता शामिल रहीं।