Connect with us

वाराणसी

निजी पैथालॉजी में डेंगू की जांच 600 रुपये निर्धारित

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट -‌ अंजली ‌मिश्रा

वाराणसी। डेंगू संक्रमण की जॉच के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने कम से कम दरें निर्धारित कर दी हैं। इस संबंध में उत्तर प्रदेश समेत सभी प्रदेशों और संघ शासित प्रदेशों में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिये गए हैं।

पत्र का हवाला देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संदीप चौधरी ने बताया कि, निजी पैथालाजी सेंटर में डेंगू रोग की जॉच के लिए अधिकतम 600 रुपये की दर निर्धारित की गई है। यदि किसी लैब द्वारा मनमाने ढंग से ज्यादा शुल्क वसूली की जाती है, तो नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

उन्होंने कहा कि अक्सर निजी पैथालॉजी सेंटर स्वामी, मरीजों से डेंगू की जांच के लिए अधिक धनराशि वसूलते हैं, जिससे जनसामान्य में भय की स्थिति उत्पन्न होती है। इसके दृष्टिगत प्राईवेट पैथालॉजी में डेंगू की जांच दर को न्यून्तम रखे जाने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page