पूर्वांचल
नाबालिग के साथ छेड़खानी के आरोप में तीन गिरफ्तार,भेजा जेल
मिर्जापुर। थाना सन्त नगर पर बीते 30 जूलाई 2024 को एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध पुत्री के साथ छेड़खानी करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी थी। जिसके आधार पर थाना सन्त नगर पर पहुंची मु.अ.सं.-71/2024 धारा 75 बीएनएस व 7/8 पॉक्सो एक्ट पंजीकृत कर जांच पड़ताल में जुट गई। उक्त अनुक्रम में शुक्रवार को उप-निरीक्षक शिवप्रकाश यादव व उप-निरीक्षक उमेश राम पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना सन्त नगर क्षेत्र से मु.अ.सं.-71/2024 धारा 75,351(2),352 बीएनएस व 7/8 पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित तीन अभियुक्तों 1.परशुराम मौर्या पुत्र पारसनाथ मौर्या, 2.चन्द्रप्रकाश मौर्या पुत्र भागीरथी मौर्या निवासीगण सहरसा थाना सन्तनगर व 3.रहिम पुत्र अजीज निवासी ककरद थाना सन्तनगर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।
