Connect with us

गोरखपुर

नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

गोलाबाजार (गोरखपुर)। गोला थाना क्षेत्र के एक गांव से 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने नामजद युवक के विरुद्ध बीएनएस की धारा 137(2), 131 व 351(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त विवरण के अनुसार पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री बीते बुद्धवार को दोपहर करीब 2 बजे घर से घास काटने के लिए निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो सहेलियों से पूछताछ की गई। आरोप है कि गांव का एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ मोटरसाइकिल से कहीं ले गया है। परिजनों का यह भी आरोप है कि किशोरी घर से कुछ नगदी व जेवरात भी साथ ले गई है। जब युवक के घर जाकर जानकारी की गई तो परिजनों को कथित तौर पर धमकी दी गई। इसके बाद पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

Loading...

थाना प्रभारी राकेश रोशन सिंह ने बताया कि नाबालिग के परिजनों की तहरीर पर नामजद आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page