गाजीपुर
नहर में आया पानी, किसानों में खुशी की लहर
Loading...
Loading...
गाजीपुर (जयदेश) जनपद के शादियाबाद के देवकली पंप कैनाल में पानी आने से किसानों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। कई दिनों से नहर में पानी आने का इंतजार कर रहे किसानों ने कहा कि अब उन्हें अपनी फसलों की सिंचाई में कोई कठिनाई नहीं होगी। किसानों का कहना है कि निजी ट्यूबवेल के मालिक अक्सर पानी देने में आनाकानी करते हैं और पहले स्वयं लाभ उठाने की कोशिश करते हैं, जिसके कारण आम किसान अपनी फसल की सही समय पर सिंचाई नहीं कर पाते और उन्हें भारी आर्थिक नुकसान होता है।
Loading...
किसानों का कहना है कि नहर में पानी आ जाने से अब वे समय पर अपनी फसलों की सिंचाई कर पाएंगे, जिससे उनकी फसलों का बेहतर उत्पादन हो सकेगा और उनकी लागत भी निकल पाएगी। इस मौके पर किसानों सरफुद्दीन अहमद, बादामा यादव, केशव यादव, शिवदास यादव, मनोज यादव आदि मौजूद थे।
Continue Reading
