Connect with us

सोनभद्र

नवागत एबीएसए का स्वागत, निवर्तमान का विदाई समारोह सम्पन्न

Published

on

Loading...
Loading...

ओबरा (सोनभद्र) (जयदेश)। ब्लॉक संसाधन केंद्र, चोपन के सभागार में चोपन बेसिक शिक्षा परिवार द्वारा नवागत खंड शिक्षा अधिकारी लोकेश कुमार मिश्रा के स्वागत एवं निवर्तमान खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार के विदाई समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर चोपन ब्लॉक के सभी संगठन पदाधिकारी, वरिष्ठ शिक्षक, संकुल शिक्षक एवं शिक्षकों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। इसके पश्चात लोकेश कुमार मिश्रा का पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया। मंच पर उपस्थित शिक्षकों और संकुल शिक्षकों ने अपने विचार साझा किए।सभी ने निवर्तमान अधिकारी सुनील कुमार के कार्यकाल की सराहना की, जिसमें उन्होंने चोपन ब्लॉक को न केवल जनपद बल्कि प्रदेश स्तर पर भी नई पहचान दिलाई।

NAT और NAS परीक्षा समेत शिक्षा की गुणवत्ता में उन्होंने नए मानक स्थापित किए। इस परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प नवागत अधिकारी ने दोहराया और ब्लॉक को सीएम डैशबोर्ड के सभी मानकों पर उत्कृष्ट बनाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने सभी शिक्षकों से आह्वान किया कि डीबीटी, निपुण लक्ष्य, शारदा योजना, नामांकन अभियान, स्कूल रेडीनेस और यू-डायस+ जैसे महत्वपूर्ण शासकीय कार्यक्रमों को सफल बनाने में पूरा सहयोग दें।

नवागत अधिकारी ने बताया कि वह बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के विज्ञान संस्थान और शिक्षा संकाय के छात्र रह चुके हैं तथा शिक्षक सम्मान को अपनी प्राथमिकता मानते हैं।

Advertisement

कार्यक्रम में सरफराज अहमद खान, सुरेश राम, अजीत कुमार, रजनीश कुमार, अनिरुद्ध कुमार यादव, रुद्र प्रसाद मिश्रा, रविंद्र चौधरी, राजेश कुमार, राघवेंद्र त्रिपाठी, बीएन सिंह, अभिषेक पाण्डेय, सत्य प्रकाश, अरविंद यादव, प्रदीप यादव सुमन, वर्षा वर्मा, ऋचा पटेल, सौम्या समेत अनेक शिक्षक, शिक्षिकाएं, शिक्षा मित्र और अनुदेशक शामिल रहे। संचालन आनंद कुमार त्रिपाठी ने किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page