पूर्वांचल
नर्स डे पर किड्स केयर इंग्लिश स्कूल ने नर्सो को स्मृति चिन्ह देखकर किया सम्मानित
सोनभद्र। किड्स केयर इंग्लिश स्कूल एवं लायंस क्लब ओबरा गौरव ने नर्स डे के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें हर्षोल्लास के साथ नर्स डे मनाया गया। इस आयोजन में सेवानिवृत्त मैट्रन ए वर्गीज, मैट्रन सुधा कुमारी, आशा सिंह और उषा मौजुद थी। विद्यालय के समस्त अध्यापक एवं अध्यापिकाओं ने नर्सों से उनके काम के बारे में जानकारी प्राप्त की और उनके समाज सेवा में योगदान की प्रशंसा की। स्कूल के डायरेक्टर अमरदीप सिंह ने इस मौके पर एक भाषण भी दिया जिसमें उन्होंने नर्सों के महत्व को गौरवान्वित किया और उनके समर्पण का सम्मान किया।

कार्यक्रम का संचालन शुभम् एवं सुधीर ने किया। तौकीर फातिमा और कीर्ति ने नर्सों और उनके महत्व पर शानदार भाषण दिया। इस समारोह में अध्यापिकाओं ने नर्सों से फर्स्ट ऐड से सम्बन्धित सवाल किया कि, फर्स्ट एड होता क्या है ? जिसका विद्यार्थियों ने जवाब भी दिया।
स्कूल की ओर से इस समारोह का आयोजन करने वाली सभी टीमों का स्कूल की डायरेक्टर जसकीर्ति तनेजा ने धन्यवाद दिया। विद्यालय के प्रबंधक सत्यपाल सिंह तनेजा ने विद्यालय में आयी हुई सभी नर्सो को स्मृति चिन्ह देकर सम्मनित किया।
इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार गुप्ता ,लायंस क्लब के अध्यक्ष कृष्ण केसरी, सेक्रेटरी अश्वनी मिश्रा, MJFअमित सेठ, लायन दिनेश केसरी और विद्यालय के समस्त अध्यापक एवं अध्यापिकाएं मौजूद रहें।
