Connect with us

गोरखपुर

नरकटहा में रामभक्ति का अनुपम संगम, मानस पाठ से गूंज उठा पूरा क्षेत्र

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। जिले के खजनी रोड स्थित नरकटहा मौजा की बाबा गोरक्षनाथ न्यू कॉलोनी इन दिनों भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर है। श्री बालाजी महाराज की अपार कृपा, क्षेत्रीय देवी-देवताओं के विशेष आशीर्वाद तथा समस्त कॉलोनीवासियों के सामूहिक सहयोग से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री रामचरितमानस पाठ का भव्य और भावनात्मक आयोजन किया गया है।

इस पावन अनुष्ठान में चौबीस घंटे का अनवरत मानस पाठ एवं भजन-कीर्तन चल रहा है, जिससे पूरा वातावरण राममय हो गया है। कार्यक्रम में गोरखपुर की पुण्य भूमि पिपराइच क्षेत्र से पधारे रेडियो सिंगर एवं लोक गायक विशाल तिवारी, मनोज तिवारी, उत्कर्ष पांडेय, संतोष पाण्डेय, अजय तिवारी, आशुतोष मिश्र, जितेन्द्र सिंह एवं इन्द्रजीत शर्मा ने लोक भजनों की मधुर धुनों पर रामचरितमानस की चौपाइयों को प्रस्तुत कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।

“दिल तोहरा के पास, एक मैया जान जहान के मालिक, मेरी दुनिया तरे हवाले” जैसे भजनों ने श्रद्धालुओं की आंखें नम कर दीं और मन को प्रभु श्रीराम के चरणों में समर्पित कर दिया।

यह दिव्य आयोजन जयदेश न्यूज हिंदी दैनिक समाचार पत्र के गोरखपुर-बस्ती मंडल प्रभारी अरुण कुमार मिश्र के गोरखपुर स्थित आवासीय भूखण्ड पर संपन्न हो रहा है। आयोजन के दौरान क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक, बुजुर्ग, महिलाएं और युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

रामनाम की गूंज, भक्ति संगीत की लहर और सामूहिक श्रद्धा ने यह संदेश दिया कि जब समाज एकजुट होकर धर्म और संस्कारों से जुड़ता है, तब वह केवल आयोजन नहीं, बल्कि आत्मिक उत्सव बन जाता है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page