Connect with us

मनोरंजन

“नमस्ते सासू जी” का फर्स्ट लुक आउट, फैंस हुए एक्साइटेड

Published

on

Loading...
Loading...

मैड्ज मूवी प्रस्तुत और वर्ल्डवाइड प्रोडक्शन की अपकमिंग भोजपुरी फिल्म नमस्ते सासू जी का फर्स्ट लुक आउट कर दिया गया है, जिसमें भोजपुरी के नए जेनरेशन की लोकप्रिय अभिनेत्री यामिनी सिंह मुख्य भूमिका में है और उनके साथ सुपरस्टार गौरव झा और देव सिंह भी नजर आने वाले हैं। निर्माता प्रदीप शर्मा कृत इस फिल्म के पोस्टर दर्शाता है कि यह फिल्म सामाजिक परिप्रेक्ष्य में महत्वपूर्ण होने वाला है।

इस बारे में प्रदीप सिंह ने कहा कि फिल्म की कहानी ही इसकी यूएसपी है, जिसमें भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं ने अपना योगदान दिया है। इस फिल्म को काली प्रसाद सिंह ने निर्देशित किया है। फिल्म का निर्माण बड़े पैमाने पर किया गया है। इसलिए उम्मीद है कि दर्शकों को यह फिल्म पसंद आएगी।

Loading...

वहीं फिल्म को लेकर यामिनी सिंह ने बताया कि, यह फिल्म महिला प्रधान कहानी पर आधारित है। इसकी केंद्रीय भूमिकाओं में महिलाओं का अपीरियंस बेहद महत्वपूर्ण है। बावजूद इसके यह फिल्म पूरी तरह से कमर्शियल है। इसमें मेरी भूमिका भी बेहद अलग है और मैं ऐसे निभाने के लिए खूब मेहनत की है। उम्मीद करती हूं कि भोजपुरी के दर्शकों ने मुझे अब तक जिस तरह से प्यार दिया है उससे भी ज्यादा प्यार मुझे इस फिल्म के जरिए मिले। इस फिल्म के गीत संगीत से लेकर संवाद और प्रेजेंटेशन सभी खास हैं। फिल्म का ट्रेलर भी जल्द ही आएगा और यह फिल्म जब भी रिलीज हो तब आपसे आग्रह करुंगी कि आप इसे सिनेमाघर में जाकर देखें।

आपको बता दें कि फिल्म नमस्ते सासू जी के निर्माता प्रदीप सिंह, समीर आफताब, विनय सिंह, मोनिका सिंह और प्रतीक सिंह हैं। फिल्म के निर्देशक काली प्रसाद हैं जबकि कहानी सभा वर्मा ने लिखी है। फिल्म के संगीतकार ओम झा हैं। गीतकार प्यारे लाल यादव, डॉक्टर कर्मेंद्र कुमार सिंह, धर्म हिंदुस्तानी और संतोष कुमार उत्पाती हैं। छायांकन मनोज सिंह का है, पीआरओ रंजन सिन्हा हैं और कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी हैं। एक्शन श्रवण कुमार का है। इस गाने के म्यूजिक राइट्स एंटर10 रंगीला के पास है। फिल्म में स्टार गौरव झा,देव सिंह,यामिनी सिंह,डिम्पल सिंह,अनिता रावत,वीणा पाण्डेय,अनूप अरोड़ा,बालेश्वर और अवधेश मिश्रा मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page