Connect with us

अपराध

ननकाना साहिब जा रहे हिंदू तीर्थ यात्री की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading...
Loading...

लाहौर। गुरु नानक देव जी के 555वें प्रकाश पर्व पर ननकाना साहिब जा रहे हिंदू तीर्थ यात्री की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना लाहौर से करीब 60 किलोमीटर दूर मननवाला-ननकाना साहिब रोड पर हुई।

जानकारी के अनुसार राजेश कुमार सिंध प्रांत के लरकाना शहर के रहने वाले थे। वह अपने दोस्तों के साथ ननकाना साहिब जा रहे थे। तभी लुटेरों ने अमृत राजेश कुमार नामक यात्री और उनके साथियों को रोककर उनकी कार को लूटने की कोशिश की।

सूत्रों के अनुसार, तीन लुटेरों ने उनकी कार को रोककर इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया। लुटेरों ने राजेश कुमार को गोली मार दी और उनके पास से साढ़े चार लाख रुपये जबकि  कार चालक के पास मौजूद 10,000 की नकदी लूटकर फरार हो गए।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page