Connect with us

गोरखपुर

नदी के पास मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। जनपद के बेलघाट थाना क्षेत्र स्थित रसूलपुर माफी गांव के सामने कुआनो नदी में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। लगातार नदी में शव मिलने की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

बताया गया कि सुबह के समय कुछ ग्रामीणों ने नदी में एक शव उतराता हुआ देखा। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाकर जांच-पड़ताल शुरू की। बाद में मृतक की पहचान अमरजीत पुत्र चुन्नीलाल, निवासी दुघरा गांव, थाना उरूवा क्षेत्र के रूप में हुई।

Loading...

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामला दुर्घटना का है, आत्महत्या का है या फिर इसके पीछे कोई अन्य कारण है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है और लोग मामले को लेकर चिंतित हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page