Connect with us

वाराणसी

नगर निगम सीमा क्षेत्र के पार्कों एवं चैराहों के सौन्दर्यीकरण हेतु करें आवेदन

Published

on

रिपोर्ट – मनोकामना सिंह

वाराणसी| नगर आयुक्त प्रणय सिंह के द्वारा नगर निगम सीमान्तर्गत आने वाले चौराहों एवं नगर निगम के पार्कों की देख-रेख हेतु इच्छुक स्वंयसेवी संस्थानों/ प्रतिष्ठानों से आवेदन प्राप्त करने हेतु अनुरोध किया गया है, जिसके अन्तर्गत स्वंयसेवी संस्थान/ प्रतिष्ठान द्वारा अपने व्यय पर पार्क या चैराहे का सौंदर्यीकरण किया जायेगा। यह योजना पहले आओ पहले पाओ की पद्धति पर लागू की जाएगी। इस हेतु नगर निगम, वाराणसी द्वारा कोई व्यय नही किया जायेगा। नगर आयुक्त श्री प्रणय सिंह द्वारा बताया गया कि इच्छुक स्वंयसेवी संस्थानों/ प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों द्वारा 04.05.2022 तक नगर निगम, वाराणसी के ई-मेल-nagarnigamvns@gmail.com एवम कार्यालय पर अपना आवेदन प्रेषित कर सकते हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page