वाराणसी
नगर निगम प्रवर्तन दल ने चलाया अतिक्रमण अभियान
वाराणसी: अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार द्वारा प्राप्त निर्देश के क्रम में नगर निगम प्रवर्तन दल द्वारा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के संभावित शहर आगमन के दृष्टिगत प्रस्तावित मार्गों गिलट बाजार, संत अतुलानंद, मिनी स्टेडियम शिवपुर, जेल रोड पर कर्नल राघवेंद्र नाथ मौर्य प्रभारी प्रवर्तन दल और उनकी टीम, अतिक्रमण निरीक्षक संजय श्रीवास्तव, पुलिस हेड कांस्टेबल शकील अहमद और पुलिस टीम के साथ मिलकर रास्ते में वेंडिंग कर रहे हो वेंडरों को हटवाया गया घोषणा और घोषणा करके सूचना दिया गया कि कल सघन अतिक्रमण अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान जिसका भी ठेला, गुमटी पाया जाएगा जब्त कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के प्रस्तावित घाट भ्रमण के मद्देनजर क्षेमेश्वर घाट और मानसरोवर घाट पर लाउडस्पीकर के माध्यम से घोषणा करके सभी वेंडरों को घाट से हटवाया गया और सूचित किया गया कि को भी वेंडर घाट पर वेंडिंग करते हुए पाया गया उसका सामान जब्त कर लिया जाएगा। अपर नगर आयुक्त के निर्देश पर गोदौलिया, होटल ब्रॉडवे, और मैदागिन पर यातायात पुलिस से समंवय स्थापित कर सम्बंधित टी.आई. के साथ पुषकर मेले के मद्धेनजर हस्तचलित रिक्शों को रोका गया।
