Connect with us

वाराणसी

नगर निगम का अतिक्रमण विरोधी अभियान जारी, दूसरे दिन भी वसूला गया जुर्माना

Published

on

वाराणसी। मानसून से पूर्व जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम वाराणसी द्वारा चलाया जा रहा विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान शनिवार को भी जारी रहा। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के निर्देश पर सारनाथ और आदमपुर जोन में नालों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।

सारनाथ जोन में प्रमुख कार्रवाई
सारनाथ जोनल अधिकारी अनुपम त्रिपाठी के नेतृत्व में पहड़िया चौराहा से रौनाबेला मार्ग तक अभियान चलाया गया। इस दौरान नालों पर किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए 70,000 का जुर्माना वसूला गया।

आदमपुर जोन में भी चला बुलडोजर
इसी क्रम में आदमपुर जोन में जोनल अधिकारी मृत्युंजय नारायण मिश्र के निर्देशन में गोलगड्डा से आदमपुर थाना तक कार्रवाई की गई। यहाँ 5,000 का जुर्माना वसूलते हुए अतिक्रमण हटाया गया।

अगले चरण की कार्ययोजना घोषित
अपर नगर आयुक्त संगम लाल द्वारा तैयार की गई आगामी कार्रवाई की समय-सारिणी इस प्रकार है:

Advertisement

02 जून: भेलूपुर जोन

04 जून: दशाश्वमेध जोन और रामनगर जोन

05 जून: ऋषि माण्डवी जोन और वरुणापार जोन

06 जून: भेलूपुर जोन और नगवा सब-जोन

09 जून: सारनाथ जोन और वरुणापार जोन

Advertisement

10 जून: आदमपुर जोन

11 जून: दशाश्वमेध जोन और ऋषि माण्डवी जोन

12 जून: रामनगर जोन

13 जून: भेलूपुर जोन

नगर निगम की यह पहल आगामी मानसून से पहले शहर को जलजमाव से निजात दिलाने और नालों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa