Connect with us

मिर्ज़ापुर

नगरपालिका सदन की बैठक संपन्न, स्वच्छता और विकास के मुद्दों पर चर्चा

Published

on

Loading...
Loading...

मीरजापुर। नए साल के पहले महीने में नगरपालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी की अध्यक्षता में नगर पालिका सदन की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सभासदों, ईओ, और अन्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया और नगर के विकास व स्वच्छता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक में नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए कई ठोस कदम उठाने का निर्णय लिया गया। यह तय किया गया कि विभिन्न वार्डों में एक महीने का जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, जिसके बाद इधर-उधर कूड़ा फेंकने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। नगरपालिका अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्धारित स्थलों पर कूड़ा नहीं फेंकने और कूड़ा गाड़ी में कूड़ा न देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए दंड शुल्क नियमावली तैयार की जाएगी, जिसके आधार पर संबंधित व्यक्तियों पर जुर्माना लगाया जाएगा।

Loading...

बैठक में पुराने दुकानों के नामांतरण और नई दुकानें बनाकर उनके आवंटन को लेकर भी चर्चा हुई। सभासदों ने अपनी राय रखते हुए बताया कि इन मामलों में नियमानुसार बायलॉज को लागू किया जाएगा।

इस अवसर पर ईओ जी. लाल, कर निर्धारण अधिकारी अरविंद यादव, जलकल अभियंता ओमप्रकाश राम, कर अधीक्षक सरदेंदु सिंह, अवर अभियंता अंजली मौर्या, और विभिन्न वार्डों के सभासद उपस्थित रहे। सदन में पारित प्रस्तावों से नगर के विकास और स्वच्छता अभियान को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page