Connect with us

अपराध

नकली नोटों का सौदागर चढ़ा चन्दौली पुलिस के हत्थे

Published

on

Loading...
Loading...

3,75,000 रुपये के नकली नोटों के साथ 1 अभियुक्त गिरफ्तार

नकली नोटों से देश की अर्थव्यवस्था को चपत लगा रहे शातिरों के नेटवर्क पर पुलिस ने बड़ा हमला किया है। चन्दौली जनपद के धानापुर पुलिस मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 1 शातिर अभियुक्त गोपाल पाण्डेय को 3,75,000 रूपये के जाली नोट के साथ चोचकपुर पुल के पास से गिरफ्तार किया है।

पकड़ा गया शातिर लंबे समय से नकली नोटों को बाजारों में खपाने का काम करता था। पुलिस ने अभियुक्त गोपाल पाण्डेय (पुत्र अवधेश पाण्डेय निवासी भलुवाही, थाना बघैला, रोहतास, बिहार) के पास से EPSON प्रिन्टर, इंक, केबल, तीन मुद्रा छापने वाला पेपर और 3 लाख 75 हजार जाली भारतीय मुद्रा (100 रूपये के 1700 जाली नोट और 500 रूपये के 410 जाली नोट) बरामद किया है। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इससे पहले चंदौली की धानापुर पुलिस टीम ने 3 फरवरी 2024 को 1,18,100 रूपये के जाली करेंसी के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page