गाजीपुर
नंदगंज थानाध्यक्ष अतुल मिश्रा को कैबिनेट पंचायत राज्य मंत्री ने किया सम्मानित
नंदगंज (गाजीपुर) जयदेश। नंदगंज थाना के थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा को गाजीपुर पुलिस लाइन में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में नंदगंज थाना में दर्ज मुकदमे की विवेचना करने में अव्वल आने पर प्रदेश के कैबिनेट पंचायती राज्य मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। इस मौके पर जिलाधिकारी अवनीश कुमार तथा जिला जज के साथ पुलिस के कप्तान सहित वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहें।
उल्लेखनीय है कि उपनिरीक्षक अतुल कुमार मिश्रा जिस थाना पर रहें हैं, वहां पर इनके क्रियाकलाप तथा सहयोगी कार्यों से आम जनमानस खुश रहता है। इनके सहयोगी पुलिस कर्मचारी भी इनके व्यवहार से पूर्ण सहयोग देकर कार्य करते रहते हैं। नंदगंज थाना में आये थानाध्यक्ष अतुल मिश्रा कम समय में ही अपनी मृदुभाषी एवं कार्यों के प्रति सजग रहने से ही उनको यह उपलब्धि प्राप्त हुई है। क्षेत्र के बुद्धिजीवियों ने थानाध्यक्ष श्री मिश्रा को कार्यों के प्रति सजग रहने से मिले प्रशस्ति पत्र पर खुशी का इजहार करते हुए बधाई दी है। इनके साथ ही करण्डा थाना के थानाध्यक्ष अशोक गुप्ता को भी कैबिनेट मंत्री जी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।
