गाजीपुर
धोखाधड़ी और ठगी से बचाव के लिए गाजीपुर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
Loading...
Loading...
संदिग्ध वाहन चेकिंग के तहत बैंकों और संदिग्ध स्थानों की सघन जांच
गाजीपुर (जयदेश)। जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में गुरुवार को गाजीपुर पुलिस द्वारा बैंक चेकिंग और संदिग्ध वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान, सभी बैंकों और संदिग्ध स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की सघन जांच की गई। साथ ही, आम जनमानस को धोखाधड़ी, जालसाजी, और ठगी से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया गया।

सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाते हुए, सभी को निडर होकर अपने कार्यों को सुचारू रूप से करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। यह अभियान जनपदवासियों में सुरक्षा के प्रति सतर्कता को बढ़ावा देने और अपराधों पर नियंत्रण पाने हेतु आयोजित किया गया था।
Continue Reading
