Connect with us

गाजीपुर

धूमधाम से मनाया गया वीर बाल दिवस

Published

on

Loading...
Loading...

साहब सिंह मॉडर्न पब्लिक स्कूल में छात्रों ने दिखाया उत्साह

मरदह (गाजीपुर)। साहब सिंह मॉडर्न पब्लिक स्कूल, कलौरा में वीर बाल दिवस पर बच्चों ने जोश और उल्लास के साथ भाग लिया। यह दिन गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों, नौ वर्षीय जोरावर सिंह और छह वर्षीय फतेह सिंह की वीरता और बलिदान को समर्पित है।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के संरक्षक जितेंद्र सिंह और शिक्षकों ने दीप प्रज्वलित कर की। इस अवसर पर जिला मंत्री राकेश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि साहिबजादों की वीरता और बलिदान न केवल इतिहास का गौरव हैं, बल्कि वे आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी हैं। चतुर्भुज चौबे ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि साहिबजादों का बलिदान धर्म और देश की रक्षा के लिए अद्वितीय है।

कार्यक्रम का संचालन रमेश सिंह ने किया, जबकि अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेश चौहान ने की। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक विनोद कुमार, बृजमोहन सिंह, संदीप चौहान और आदित्य प्रताप सिंह ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

विद्यालय के छात्रों ने देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर साहिबजादों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदीप श्रीवास्तव, गोपाल स्वरूप पांडेय, शिवमुनी चौहान और अजीत यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। वीर बाल दिवस के इस आयोजन ने सभी को देशभक्ति और धर्म के प्रति समर्पण का संदेश दिया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page