Connect with us

पूर्वांचल

धर्मेंद्र सिंह समेत 13 प्रत्याशी निर्विरोध विधान परिषद सदस्य निर्वाचित

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी/चंदौली : विधान परिषद के द्विवार्षिक निर्वाचन 2024 में गुरुवार को नाम वापसी हेतु निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर एवं विशेष सचिव विधानसभा ब्रजभूषण दूबे द्वारा सभी 13 प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित कर दिया गया। निर्वाचित प्रत्याशियों में डॉ महेंद्र कुमार सिंह, विजय बहादुर, अशोक कटारिया, मोहित बेनीवाल, धर्मेंद्र सिंह, राम तीर्थ सिंघल, संतोष सिंह,‌ आशीष पटेल, योगेश चौधरी, विच्छे लाल राम, बलराम यादव, शाह आलम और किरण पाल कश्यप शामिल है।

निर्वाचित प्रत्याशियों में 10 भाजपा के और तीन सपा के लोग हैं। सभी लोगों को रिटर्निंग ऑफिसर एवं विशेष सचिव विधानसभा, बृजभूषण दूबे द्वारा गुरुवार को प्रमाण पत्र भी प्रदान कर दिया गया।

धर्मेंद्र सिंह के निर्विरोध निर्वाचित होने पर काशी पत्रकार संघ के पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह, वरिष्ठ पत्रकार विनय सिंह, चंदौली के ब्यूरो चीफ गणपत राय, पमपम राय, प्रकाश सिंह निशु, अंकित सिंह, राजेश राय, शरद सिंह आदि लोगों ने बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

धर्मेंद्र सिंह पत्रकार हैं, उन्होंने सैयदराजा से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। वह चंदौली जिले के बगही के मूल निवासी हैं और वाराणसी के पत्रकारपुरम कॉलोनी में उनका आवास है। उन्होंने जनवार्ता, दैनिक जागरण, हिंदुस्तान आदि समाचार पत्रों में काम किया है। इसके बाद राजनीति की शुरुआत कांग्रेस से की। बाद में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस समय वह भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी के पद पर कार्यरत हैं। पार्टी में योगदान को देखते हुए उन्हें विधान परिषद का प्रत्याशी बनाया गया था। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी में विकास कार्यों पर पत्रिका का संपादन भी किया है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page