Connect with us

वायरल

धनबाद डीटीओ के घर ईडी की छापेमारी, 5.71 करोड़ की डील में शामिल होने का आरोप

Published

on

Loading...
Loading...

धनबाद। मंगलवार सुबह ईडी की टीम ने धनबाद के डीटीओ दिवाकर द्विवेदी के झारूडीह स्थित आवास पर छापा मारा। खबर लिखे जाने तक यह छापेमारी जारी थी। सूत्रों के अनुसार, टीम को घर से नगद पैसे और कई दस्तावेज मिले हैं।

धनबाद डीटीओ पर 5.71 करोड़ रुपये की डील का आरोप रांची में जमीन घोटाले की जांच कर रही ईडी को मैनेज करने के लिए धनबाद के डीटीओ सहित अन्य अधिकारियों पर 5.71 करोड़ रुपये की डील करने का आरोप है। जमीन कारोबारी संजीव कुमार पांडे ने पंडरा ओपी में दर्ज कराई एफआईआर में दावा किया है कि कांके सीओ जय कुमार राम, नामकुम के तत्कालीन सीओ प्रभात कुमार सिंह और धनबाद डीटीओ दिवाकर द्विवेदी ने ईडी को मैनेज करने के लिए पैसे लिए थे। पांडे के अनुसार, कुल 5.71 करोड़ रुपये की इस डील में धनबाद डीटीओ और उनके भाई के माध्यम से एक करोड़ रुपये दिए गए थे। जब ईडी की चार्जशीट में इनका नाम सामने आया, तो वकील के कार्यालय में जाकर पैसे वापस मांगने लगे।

Loading...

एफआईआर में यह भी आरोप लगाया गया है कि वकील ने पैसा लौटाने के लिए 54 चेक काटे और लिखित रूप में आश्वासन दिया कि वह चार किश्तों में पूरा पैसा चुका देंगे। मामले की जांच अब पुलिस कर रही है, जिसमें दोनों पक्षों द्वारा दर्ज शिकायतों को शामिल किया गया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page