Connect with us

पूर्वांचल

धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला ने भरा नामांकन, इतने करोड़ की हैं मालकिन

Published

on

Loading...
Loading...

चुनाव से पहले जेल से रिहा हुए धनंजय सिंह, पत्नी श्रीकला के लिए जौनपुर में करेंगे प्रचार

भोजपुरी में जनसभा कर वोटर्स को मोहित कर रही हैं श्रीकला

जौनपुर। बसपा उम्मीदवार श्रीकला सिंह ने बुधवार को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नामांकन पत्र भरा।‌ इस दौरान उनके साथ हजारों की संख्या में समर्थकों का रेला भी था। उन्होंने अपने नामांकन में अपना व पति धनंजय सिंह के संपत्ति का ब्योरा प्रस्तुत किया। श्रीकला व धनंजय के पास करोड़ रुपये नकद व गहने हैं। श्रीकला की कुल सकल मूल्य छह करोड़ सात लाख 27 हजार 493 रुपये तो धनंजय सिंह की कुल सकल मूल्य तीन करोड़ 17 लाख 56 हजार 406 रुपये है।

अपने क्षेत्र में श्रीकला मजेदार अंदाज में चुनावी सभा कर रही हैं। उनके मिलने-जुलने और वोट मांगने के तरीके की चर्चा होने लगी। श्रीकला ने एक सभा में खुद को धनंजय की मेहरारू कह कर दिया तो सभी लोग हंस पड़े। श्रीकला यहीं नहीं रुकतीं हैं। वह जनसभा में आई महिलाओं से कहती हैं- ‘हम आपकी पतोह हैं। अगर वोट ना देबो तो हम आपसे आके झगड़ा करबे। सोच लिहो, हम बड़ी झगड़ालू हैं।

उधर इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश के बाद पूर्वांचल के बाहुबली और पूर्व सांसद धनंजय सिंह बरेली की जेल से रिहा हो गए हैं। जेल से निकलने के बाद धनंजय ने कहा कि मुकदमा फर्जी है, वरना जमानत नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि, अब वह जौनपुर से पत्नी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।

Advertisement

आपको बता दें कि, 53 साल की श्रीकला सिंह ने आंध्र प्रदेश हैदराबाद बोर्ड से 1988 में इंटरमीडिएट की पढ़ाई की है। इनके पास दो लाख रुपये नकदी है। चार बैंकों में 8.83 लाख रुपये तो शेयर व बचतपत्र 4.10 करोड़ रुपये निवेश किया गया है। वहीं पति धनंजय सिंह के तीन बैंक खातों में 13.11 लाख रुपये नकद व शेयर में 34 लाख रुपये निवेश किया गया है। वहीं इनके पास एक करोड़ चार लाख रुपये का जीवन बीमा है। श्रीकला सिंह के पास एक करोड़ 74 लाख व धनंजय के पास एक करोड़ का आभूषण है। श्रीकला सिंह के पास सिर्फ एक वाहन हैं जिन्होंने 2017 में 11 लाख रुपये की निशान सनी गाड़ी ली। धनंजय सिंह के नाम से वर्ष 2020 की फॉरच्यूनर 31 लाख में, वर्ष 2015 में 11.63 लाख से टैंकर, वर्ष 2017 में साढ़े आठ लाख से बलेनो कार, वर्ष 2018 में 14.50 लाख से होंडा सिटी कार ली गई। श्रीकला के पास 1.74 करोड़ तो धनंजय के पास एक करोड़ का जेवर है।

जमीन की बात करें तो श्रीकला के पास हैदराबाद के रतनावरम नाड़ीगडम सूर्यापेट में 17.04 एकड़ भूमि है जिसकी कीमत 15 करोड़ है। वही धनंजय सिंह के नाम पर लखनऊ, जौनपुर और तेलंगाना में भूमि हैं, जिसकी कीमत 20 करोड़ रुपये है। इसके अलावा श्रीकला के नाम गैर कृषि भूमि पीरांचेरू गांडीपेट, जिला रंगारेड्डी तेलंगाना में 10 हजार 149 वर्ग फीट भूमि 1.60 करोड़ रुपये की है और अहमामऊ लखनऊ में भी प्लाट है। वही धनंजय के पास नवागंज बाराबंकी में पांच हजार वर्ग फुट की 35 लाख भूमि है। धनंजय सिंह के ऊपर विभिन्न बैंकों का एक करोड़ नौ लाख 48 हजार 908 रुपये ऋण है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page