Connect with us

वाराणसी

दो गो-तस्कर गिरफ्तार, सात गोवंश बरामद

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी के चोलापुर क्षेत्र में पुलिस ने गौतस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए सात गोवंश को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है। इस दौरान पुलिस ने दो शातिर तस्करों को मौके से गिरफ्तार किया, जबकि वाहन चालक फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, चोलापुर थाने की टीम ने गोवंश से लदे एक पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली, जिसमें अवैध रूप से सात गोवंश को ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। मौके से पकड़े गए तस्करों की पहचान मनोज राजभर (निवासी सिंधोरा थाना क्षेत्र) और राहुल यादव (निवासी चोलापुर थाना क्षेत्र) के रूप में हुई है। हालांकि पिकअप चालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

इस पूरी कार्रवाई को सब-इंस्पेक्टर अभिषेक पांडे, हेड कांस्टेबल दीपक पांडे और सिपाही लवकुश कुमार की टीम ने अंजाम दिया। पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया कि वे अलग-अलग स्थानों से गोवंश एकत्र कर उन्हें बिहार पहुंचाते हैं, जहां से बड़े कंटेनरों के जरिए उन्हें पश्चिम बंगाल भेजा जाता है। पुलिस अब इस अंतरराज्यीय गौतस्करी गिरोह की कड़ियों को जोड़ते हुए पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है।

प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और बरामद गोवंश को सुरक्षित गोशाला में भेजा गया है। स्थानीय प्रशासन ने गौतस्करी की रोकथाम के लिए निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया है। चोलापुर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को आम जनता और गौसेवा से जुड़ी संस्थाओं ने सराहा है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page