वाराणसी
देश सेवा के लिए भाजपा के सदस्यता अभियान से जुड़े : गीता शाक्य
भाजपा महिला मोर्चा सदस्यता अभियान कार्यशाला का आयोजन
वाराणसी। राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने कहा कि लोग भाजपा के सदस्यता अभियान से जुड़कर देश सेवा में अपना योगदान देने के साथ एक अच्छे नागरिक होने के दायित्व का निर्वहन करें। यह बातें उन्होंने मंगलवार को आर्य महिला के प्रांगण में के प्रांगण में भाजपा महिला मोर्चा सदस्यता अभियान कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए कहीं।

मुख्य अतिथि गीता शाक्य ने भाजपा महिला मोर्चा की तरफ से चलाए जा रहे इस सदस्यता अभियान कार्यशाला का लक्ष्य बताते हुए महिला मोर्चा के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का आह्वाहन किया कि, वे सब मिलकर इसे सफल बनाएंगे। इस तरह के अभियान में सब मिलकर कार्य करते हुए विकसित भारत का सपना पूरा करने का कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि, इस अभियान में देश की जनता जाति ,धर्म तथा पद से ऊपर उठकर दुनिया में देश को सबसे ताकतवर राष्ट्र के रूप में प्रतिष्ठित करने में में अपनी भूमिका निभाती है। उन्होंने अपील की की देश के जो भी युवा जो 18 वर्ष की उम्र के हो चुके हैं वह भाजपा से जुड़े।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अनेक सरकारी योजनाओं में से महिलाओं के लिए पक्के आवास की योजना की चर्चा करते हुए हुए कहा कि, महिलाओं को आवास देने की योजना को 2 करोड़ से बढ़कर 3 करोड़ कर दिया गया है। नई पीढ़ी नई जोश के साथ देश की प्रगति का सपना साकार करेगी ऐसी आशा है।

कार्यक्रम के अंत में उन्होंने जनसभा में बैठे सभी युवा पीढ़ी को मोबाइल द्वारा इस अभियान से जोड़ा और उन्हें देश सेवा के प्रति संकल्पबद्ध करवाया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। मंचस्थ अतिथियों का स्वागत कृतिका अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा ने किया। मंचस्थ अतिथियों में काशी की पूर्व महापौर मृदुला जायसवाल, रानीका जायसवाल, कोषाध्यक्ष महिला मोर्चा, विनीता सिंह जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा, रचना अग्रवाल, भाजपा कोषाध्यक्ष महानगर, गीता शास्त्री उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, साधना वेदांती उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, मीना चौबे प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा उपस्थिति रही।
इसके अतिरिक्त इस समस्त कार्यक्रम में आर्य महिला पीजी कॉलेज की प्राचार्या प्रोफेसर रचना दुबे, आर्य महिला इंटर कॉलेज की प्रधानाध्यापिका डॉ. प्रतिभा यादव, प्रोफेसर सुचिता त्रिपाठी, रिचा सिंह, अंजू, सुनीता सिंह, नीरू श्रीवास्तव, कुसुम, सुरेखा आदि महिला मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहीं। धन्यवाद ज्ञापन गीता शास्त्री ने दिया। इस वृहद कार्यक्रम का संयोजन और संचालन क्षेत्रीय मंत्री भाजपा महिला मोर्चा काशी क्षेत्र पूजा दीक्षित ने किया।
