गाजीपुर
देशी तमंचे के साथ दो वांछित गिरफ्तार
जमानियां पुलिस की बड़ी कामयाबी
जमानियां (गाजीपुर) जयदेश। कोतवाली क्षेत्र में अपराध पर शिकंजा कसते हुए जमानियां पुलिस ने रविवार दोपहर करीब 01:26 बजे सरायमुराद अली नहर के पास से दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है।
कोतवाली प्रभारी रामसजन नागर ने बताया कि उ0नि0 अश्वनी प्रताप सिंह मय हमराह का0 धीरज गुप्ता, चालक हे0 का0 सुरज कुमार, चीता मो0 का0 मुकुल मिश्रा व का0 अभयधर दुबे के साथ पाण्डेय मोड़ के पास चेकिंग व सुरागरसी में लगे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर सरायमुराद अली नहर के पास से वांछित अभियुक्त छोटू पुत्र रसुल (32 वर्ष) व धर्मेन्द्र पासवान पुत्र सत्यनारायण पासवान, निवासी पटखौलिया रेलवे स्टेशन, थाना जमानियां को हिरासत में लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त छोटू के कब्जे से एक अदद देशी तमंचा (.315 बोर), एक जिंदा कारतूस (.315 बोर), दो झोले पर्चुन के सामान से भरे हुए, एक लोहे की रॉड, एक पन्नी में ₹2 के 16 सिक्के व ₹1 के 86 सिक्के (कुल ₹118) तथा ₹500-₹500 के तीन नोट (कुल ₹1500) बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-62/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी व बरामदगी के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। अभियुक्तों का मेडिकल परीक्षण कराकर उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।
