Connect with us

वायरल

देवरिया में मतदाता सूची से नाम काटने पर विवाद, सपा जिलाध्यक्ष ने चार बूथों पर आंदोलन की चेतावनी दी

Published

on

Loading...
Loading...

देवरिया। जिले में मतदाता सूची से नाम काटे जाने को लेकर विवाद गहरा गया है। सदर विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पथरहट स्थित बूथ संख्या 103, 104, 105 और 106 पर कथित रूप से गलत तरीके से फॉर्म-7 जमा कर जीवित मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिश का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी पार्टी के बीएलओ महेश यादव ने दी।

शिकायत मिलते ही समाजवादी पार्टी (सपा) के जिलाध्यक्ष व्यास यादव कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग बीएलओ पर दबाव बनाकर फर्जी तरीके से फॉर्म-7 भरवा रहे हैं, जिससे वैध मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जा सकें। सपा नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ बताते हुए कड़ी आपत्ति दर्ज कराई और निष्पक्ष जांच की मांग की।

Loading...

जिलाध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को चेतावनी दी कि बिना भौतिक सत्यापन किसी भी मतदाता का नाम हटाया गया तो जिम्मेदार कर्मियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पार्टी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि विरोध करने पर पदाधिकारियों को मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी जा रही है।

बीएलओ ने आश्वासन दिया कि नियमों के तहत जांच और भौतिक सत्यापन के बाद ही किसी नाम पर कार्रवाई होगी तथा सभी आवेदनों का निस्तारण निर्धारित प्रक्रिया से किया जाएगा। क्षेत्राधिकारी ने भी मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया। सपा नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र की पवित्रता और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा सर्वोपरि है, और गड़बड़ी पाए जाने पर आंदोलन किया जाएगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page