Connect with us

आजमगढ़

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Published

on

आजमगढ़ (जयदेश)। थाना महराजगंज पुलिस ने दुष्कर्म और अश्लील फोटो वायरल करने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में 2 अक्टूबर 2024 को वादिनी ने थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़ में तहरीर दी थी।

तहरीर में आरोप लगाया गया था कि सचिन यादव, पुत्र रामकुमार यादव, निवासी मालपुर, थाना बेलघाट, जनपद गोरखपुर ने वादिनी का अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया है।

इस मामले में तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 373/24 दर्ज कर धारा 66ई आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। विवेचना के दौरान साक्ष्य मिलने पर धारा 64(1) बीएनएस भी मुकदमे में जोड़ी गई।

प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार मिश्र व उनकी टीम ने शनिवार को शिवपुर क्षेत्र में दबिश देकर सुबह 6:45 बजे अभियुक्त सचिन यादव को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय भेजा जा रहा है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page