Connect with us

पूर्वांचल

दुल्हन ने दूल्हे के पैर छुए और तोड़ दी शादी, मायूस होकर लौटे बाराती

Published

on

Loading...
Loading...

सोनभद्र। जिले के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अजीबो-गरीब मामला सामना आया है। चंदौली जिले से आई बारात गाजे-बाजे के साथ दुल्हन के दरवाजे पर पहुंची। लड़की वालों ने बारातियों का जोरदार स्वागत किया। जयमाला के कार्यक्रम में दूल्हा-दुल्हन के एक दूसरे को वरमाला पहनाई। सात फेरे की रस्म भी अदा की गई। फिर बारी आई सिंदूरदान की। इसी दौरान कुछ ऐसा हुआ दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। सुबह सिंदूर दान के बाद जैसे ही दुल्हन ने दूल्हे के पैर छुए तो दुल्हन को दूल्हा पैर की अंगुलियों से दिव्यांग नजर आया। लड़की ने यह देख फौरन दूल्हा के साथ अदा की गई रस्म को दरकिनार करते हुए दूल्हे के साथ जाने से मना कर दिया।

चंदौली के ग्राम देवदत्तपुर से बारात लेकर पहुंचे दूल्हे सर्वेश ने सफाई देते हुए कहा कि, वे दिव्यांग नहीं है। इसके बाद लड़के पक्ष के द्वारा कहा गया कि, मेरा शादी विवाह में जो भी खर्चा हुआ है वह लड़की पक्ष को देना पड़ेगा क्योंकि विवाह मेरे द्वारा नहीं तोड़ा जा रहा है।लेकिन लड़की पक्ष द्वारा बात न मानने पर इस मामले की सूचना 112 डायल पर दी गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की और दोनो पक्षों को शांत कराया।

लड़की के परिजनो ने बताया कि, इस शादी को लेकर लगभग 5 लाख रुपए से ऊपर का खर्च हो गया है और इसके बाद इतनी बड़ी धोखे का पता चल रहा है। जिस लड़के से मेरी बेटी की शादी हो रही थी। उसके हाथ व पैर की अंगुलियों से दिव्यांग है। लड़के पक्ष के द्वारा यह बात छुपा कर विवाह किया जा रहा था, जो सरासर गलत है। लड़की पक्ष ने कहा लड़की की विदाई नहीं करेंगे और इस शादी को भी हम नहीं मानते। बरक्षा के दौरान जिस लड़के को दिखाया गया था, वह यह लड़का नहीं है। जो दूल्हा बनकर विवाह करने आया है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page