वाराणसी
दुर्गा माता मंदिर के बाउंड्री वॉल के पास जानवरों का अवशेष मिलने से ग्रामीण आक्रोशित
रिपोर्ट – प्रवीण कुमार सिंह
वाराणसी। कोटवां गांव के अति संवेदनशील गांव में दुर्गा माता प्राचीन मंदिर है जिसके बाउंड्री वॉल पर दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा पान की पीक और उसके बाउंड्री वाल के अगल-बगल गंदगी का ढेर लगा हुआ है। मांस के टुकड़े पड़े हुए हैं, हड्डियां फेंकी गई हैं जिससे दर्शनार्थियों को आने-जाने में दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। इसकी सूचना ग्राम प्रधान पति रिजवान और कार्यवाहक कोटवां चौकी इंचार्ज को दी गई है। अभी तक गंदगी की ढेर की सफाई नहीं हुई है।
दर्शनार्थियों को पूजा करने में काफी दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। बाउंड्री वॉल के बगल में दूसरे समुदाय के लोगों का घर है जो कि अपने घरों में से चावल मांस हड्डियां आए दिन गिराते हैं। इसकी शिकायत कोटवां चौकी पर ग्रामीणों द्वारा कर दी गई है। उसके पश्चात इंस्पेक्टर लोहता द्वारा दो पुलिसकर्मियों को मौके पर तुरंत भेजा गया। उन्होंने जांच के नाम पर बस खानापूर्ति की और उच्चाधिकारियों को हड्डियों और मांस के टुकड़े के बारे में बताते हुए चल दिए।

कोटवां ग्राम प्रधान पति द्वारा अभी भी वहां पर साफ-सफाई नहीं कराया गया है। जिसके वजह से मंदिर में बैठकर पूजा पाठ करना बहुत ही मुश्किल हो गया है। मामला संज्ञान में आने के बाद भी नहीं कोई उच्च अधिकारी या चौकी इंचार्ज मौके पर नहीं पहुंचा।ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सफाई कर्मचारी ठीक से कार्य नहीं करता और पंचायत भवन में जाकर सो जाता है। सप्ताह में एक दिन भी हर तरफ सफाई करें तो गांव में स्वच्छता रहेगी।
तो वहीं इस मामले में कार्यवाहक चौकी इंचार्ज अमित कुमार यादव का कहना है कि, आगे से वह गंदगी करेंगे मुझे उसकी जानकारी होगी तो मैं उन्हें बुलाकर समझा दूंगा।
